Ticker

6/recent/ticker-posts

P हमारे दिल पे जो चस्पाँ 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

हमारे दिल पे जो चस्पाँ है कार्बन कम हो
ज़मीं के जिस्म से न और पैरहन कम हो
नदी, पहाड़ हों, जंगल हों तो घुटन कम हो

सफ़र तो आख़िरी साँसों तलक ही चलना है
हमारा मसअला ये है कि कुछ थकन कम हो

बना चुका हूँ मैं उंगली से एक पीठ पे दिल 
दोबारा इश्क़ हो पूरा, भले बदन कम हो

रिवायतें रहें, मज़हब रहें, समाज रहें 
मैं चाहता हूँ मगर इनकी कुछ सड़न कम हो

बदन थे पहली मुहब्बत में इश्क़ कुछ कम था
दोबारा इश्क़ हो पूरा, भले बदन कम हो

पराए दर्द में भीगी हुई मिलें आँखें 
ख़ुशी से ग़ैर की आदम की कुछ जलन कम हो

हम ऐसी बज़्म में जाएं तो हम पे लानत है
जहाँ ज़ियादा लतीफ़े हों और सुख़न कम हो

अब ऐसे काम में "दख़लन" उठाते क्या ही लुत्फ़ 
जो लाज़िमी तो हो करना अगरचे मन कम हो







किसी की पीठ पे उंगली से दिल बनाना क्या


Post a Comment

0 Comments